फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया बुनाई का प्रशिक्षण

Tue, 06 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश जलागम परियोजना कुल्लू के सौजन्य से महिला कल्याण मंडल कुल्लू द्वारा महिलाओं के लिए एक बुनाई प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 156 महिलाओं को मशीन बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


 इसमें पनारसा महिला यूनिट भुंतर सहित कुल्लू यूनिट की महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को मशीन द्वारा ऊनी उत्पाद जैसे बेबी सेट, जुराबें, टोपियां, मफलर, स्वेटर तथा विभिन्न प्रकार के अन्य उत्पाद बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एचएस पॉल ने योजनाओं के बारे में बताया।

सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। डायरेक्टर मधुर वीणा ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जय कुमार बहल, संस्था की उपाध्यक्ष ईशरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें