कुल्लू में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में वन मित्रों को विभाग के अधिकारी जानकारी देते हुए।--सोर्
कुल्लू। वन मित्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय में अरण्यपाल वन वृत्त कुल्लू संदीप शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया।
इसमें वन मंडल कुल्लू के भुट्टी, कुल्लू और पतलीकूहल वन परिक्षेत्र के वन मित्रों के साथ वन्यप्राणी मंडल कुल्लू के वन्यप्राणी परिक्षेत्र कुल्लू में नियुक्त 30 वन मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर पांच मई तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ वन मित्रों को वानिकी की बारीकियों के अलावा ड्यूटी, कर्तव्य और अन्य विषयों की जानकारी दे रहे हैं। संवाद