फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज मेला... भव्य देव मिलन देखने के लिए जुटे हजारों लोग

Sat, 03 May 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज मेले के मौके पर पहुंचे घाटी के देवी-देवता देव मिलन करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
देवी-देवताओं के आगमन के साथ पांच दिवसीय जिला स्तरीय मेले का आगाज
विज्ञापन

अस्थायी शिविर में आशीर्वाद देंगे देवता, एपीएमसी के अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज में देवी-देवताओं के आगमन के साथ पांच दिवसीय जिला स्तरीय मेला शुरू हो गया है। देवता लक्ष्मी नारायण रैला के सम्मान में मनाए जाने वाले मेले में घाटी के आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने लाव-लश्कर के साथ शिरकत की। माहौल देवमयी हो गया। भव्य देव देखने के लिए हजारों लोग जुटे।
शनिवार को लक्ष्मी नारायण रैला के साथ माता आशापुरी रैला, रिंगू नाग रैला, दुर्गा माता बनोगी, पुंडरीक ऋषि बनोगी, श्रीनाग सुचैहण, ब्रह्मा देवता कनौन, महामाई कनौन आदि देवी-देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैंज के मेला मैदान पहुंचे। यहां एक-दूसरे के साथ देव मिलन किया। परंपरागत तरीके से मेले का आगाज हुआ है। अब पांच दिन तक घाटी के देवी-देवता मेला मैदान में अपने अस्थायी शिविर में विराजमान होकर हारियानों और लोगों को आशीर्वाद देंगे। लक्ष्मी नारायण देवता रैला के कारदार जगरनाथ ने कहा कि सैंज मेला सदियों से चला आ रहा है। वह यह परंपरा निभाते आ रहे हैं। इस बार भी देवी-देवता मेले की परंपरा निभाने पहुंचे हैं। यह सिर्फ परंपरा ही नहीं है, बल्कि इसे निभाने के बहाने घाटी के लोगों का आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारिक रूप से एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने मेला मैदान में लगे मंच पर पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सैंज मेला घाटी का सबसे बड़ा मेला है। इससे क्षेत्र की संस्कृति को सैंकड़ों साल से संजोए रखने का प्रयास किया जा रहा है। मेला कमेटी में तमाम इंतजाम किए हैं। पांच दिन में मेले में आने वाले लोगों को घाटी की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मेला 7 मई तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें