फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिरड़ी रिवर राफ्टिंग सेंटर में प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sat, 20 Dec 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में दस दिवसीय साहसिक शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में पंजाब, चंडीगढ़, तेलंगाना और केरल राज्यों से आए 35 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। उनके कॉलेजों के अभिभावक भी पिरड़ी स्थित राफ्टिंग सेंटर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

राफ्टिंग सेंटर प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक भारत के 20 से अधिक राज्यों के प्रतिभागी कुल्लू आकर साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण ले चुके हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को जल क्रीड़ा, राफ्टिंग, आपदा प्रबंधन और जल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने से संबंधित रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन और आपदा से निपटने की क्षमता विकसित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें