फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धरोहर गांव नग्गर में पर्यटकों की खूब परीक्षा ले रहा जाम

Mon, 04 Nov 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। विश्व धरोहर गांव नग्गर में जाम के चलते लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नग्गर चौक कुल्लू-मनाली वाया टापू सड़क पहले से ही तंग है। चौक के आसपास बेतरतीब तरीके से पार्क वाहन इस समस्या को और विकराल बना रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण वाहनों की गति थम रही है। जाम लगने से स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वालों के अलावा निजी काम से जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली की ओर जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि नग्गर चौक से रोरिक आर्ट गैलरी की ओर जाने वाली सड़क पर चढ़ाई शुरू हो जाती है। ऐसे में चढ़ाई पर बेतरतीब पार्क वाहनों के चलते सड़क और भी तंग हो जाती है।
स्थानीय निवासी प्रकाश, जितेंद्र, चमन, प्रेम, मोहन, कमलेश ने कहा कि यदि नग्गर चौक पर नियमित तरीके से ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती हो जाए और बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों पर शिकंजा कसा जाए तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि लगातार लग रहे जाम से सवारियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदारों को भी इस वजह से कारोबार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से समस्या को हल करने की मांग की है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि नग्गर में जाम से निपटने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें