फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में ट्रैफिक जाम ने बढ़ाईं दुश्वारियां

Fri, 12 Dec 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
विज्ञापन
सैर करने के बजाय घंटों तक जाम में फंस रहे पर्यटक
विज्ञापन


20 मिनट का सफर करने के लिए लग रहा एक घंटा


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी में तंग सड़क, पुलिस जवानों की कमी और सड़क किनारे वाहन खड़े होने से ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर गई है।
शुक्रवार को मनाली में रांगड़ी से मनाली, मनाली से अलेउ, बाहंग, हिडिंबा मंदिर वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। रांगड़ी से सिमसा को जाने वाली सड़क पर भी वाहन रेंगते रहे। पर्यटन सीजन के बूम पर आने के बाद समस्या और विकराल हो सकती है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने हालांकि नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है लेकिन कई जगह अभी भी सड़क तंग है। रांगड़ी में नाली की खोदाई के कारण शुक्रवार को सुबह सुबह जाम लग गया। यहां सिमसा और वोल्वो बस स्टैंड की तरफ जाम में पर्यटक घंटों तक फंसे रहे। शाम होते ही यह समस्या फिर पैदा हो गई। अलेउ सड़क में भी एकतरफा यातायात होने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें देखी गई। वोल्वो बस स्टैंड, सिविल अस्पताल मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। पर्यटन कारोबारी देवराज, लोत राम, जयराम का कहना है कि अभी सीजन शुरुआती दौर में है। हालात ऐसे ही रहे तो क्रिसमस और नववर्ष पर जाम से निपटना मुश्किल हो जाएगा। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि जाम से निपटने के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें