फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यापारियों ने ठेके पर लिए प्लम के बगीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बेहतर बन रहा प्लम का आकार, बागवानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

जून के दूसरे सप्ताह शुरू होगा सीजन, 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के निचले क्षेत्रों में खुमानी का तुड़ान शुरू हो गया है। जून के दूसरे सप्ताह तक प्लम भी मंडियों में दस्तक देगा। प्लम का आकार इस बार बेहतर बन रहा है। बागवानों को प्लम में लाल रंग आने का इंतजार है।
गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही प्लम तैयार होना शुरू हो जाएगा। प्लम में रंग आने के बाद बागवान इसे मंडियों में बेचने के लिए लाएंगे। प्लम का आकार बारिश के कारण बेहतर बन रहा है। आकार अच्छा होने और रंग बेहतर आने से बागवानों को प्लम के बेहतर दाम मिलेंगे। बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने प्लम सीजन के लिए कुल्लू में दस्तक देना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने बगीचों को ठेके पर खरीदा है। जिले में करीब 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार हो रही है। बाहरी राज्यों के व्यापारियाें में प्लम की मांग खूब होती है। प्लम की फसल को वे हाथोंहाथ खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान बीर सिंह ठाकुर, शेर सिंह, ईश्वरी राम और मोहन लाल ने कहा कि बगीचों में सबसे पहले प्लम निकलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लम का आकार बेहतर बन रहा है। रंग आने के बाद प्लम का तुड़ान आरंभ हो जाएगा। प्लम के इस बार बागवानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। संवाद
....
संगठन का जनरल हाउस 9 जून को रखा गया है। इसमें आगामी सेब, प्लम सीजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
-महेंद्र उपाध्याय, अध्यक्ष, फलोत्पादक मंडल कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें