फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवक की पिटाई कर भागे पर्यटक दबोचे, माफी मांगकर छुड़ाई जान

Sun, 28 Dec 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण के कसोल की घटना, सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

कारोबारी बोले- पर्यटकों का स्वागत, अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के कसोल में बाहरी राज्यों के पर्यटकों की ओर से स्थानीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने जब तीन पर्यटकों को पकड़ा तो वे माफी मांगते नजर आए। बताया जा रहा है मामला दो तीन दिन पुराना है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पर्यटन नगरी कसोल में घूमने आए तीन पर्यटकों ने एक युवक को पीट दिया। इसके बाद आरोपी पर्यटक मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों को कसोल में ही एक जगह पर पकड़कर पूछताछ की। इससे वे घबरा गए और स्थानीय लोगों से अपनी गलती मानकर माफी मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस बात से नाराज थे कि पर्यटक कसोल का माहौल खराब करने की धमकी दे रहे थे। पर्यटन कारोबारी शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों का कुल्लू-मनाली में स्वागत है। पर्यटकों का स्वागत अतिथि देवो भव की तर्ज पर किया जा रहा है लेकिन घाटी में किसी तरह की अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। बहरहाल, सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर भी जारी है। एसपी मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें