फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखकर कर मास्क लगा रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में रोज हजारों पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। लेकिन मनाली के माल रोड पर पर्यटक कोरोना नियमों को पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस के आने पर ही पर्यटक जेब से मास्क निकालकर पहन रहे हैं। पुलिस के जाने के बाद कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। अब पुलिस भी सतर्क हो गई है। खासकर पर्यटक कोरोना नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। शाम पांच बजते ही मनाली के माल रोड पर पर्यटक पहुंचने शुरू हो जाते हैं। शनिवार को भी शाम पांच बजे माल रोड पर सैलानियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। इसमें 20 फीसदी पर्यटक बिना मास्क के घूम रहे थे। हालांकि कोरोना नियमों के पालन के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। मनाली के माल रोड पर रात करीब दस बजे तक रौनक रहती है। कई बार तो पर्यटक पुलिस के साथ मास्क लगाने को लेकर उलझ भी जाते हैं। इसके अलावा सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा, अटल टनल रोहतांग, मणिकर्ण, बंजार के निभी व जलोड़ी दर्रा में भी सैलानियों की भीड़ कोरोना नियमों को नजरअंदाज कर रही है। खासकर मनाली का माल रोड रोज शाम के समय पर्यटकों से भर जाता है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि बिना मास्क घूमने वाले सैलानियों को एसोसिएशन की ओर से जागरूक किया जाएगा। प्रशासन व पुलिस को साथ लेकर पर्यटकों को मास्क वितरित किए जाएंगे। उधर, डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि मनाली में भारी संख्या में पर्यटक आ रहा है। लेकिन सैलानियों की ओर से पूरी तरह से कोविड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से सैलानियों को मास्क पहनने और कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए मनाली के माल रोड पर महिला पुलिस को तैनात किया गया है। बताया कि पिछले पांच दिनों में मास्क न पहनने पर 140 चालान कर एक लाख 48 हजार रुपये वसूला गया है। होटल तथा दुकानों में कोविड के नियमों का पालन न करने पर पांच चालान कर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें