फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पैराग्लाइडर की रस्सी थाम आसमान की ऊंचाई छू रहे सैलानी

Mon, 11 Nov 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी
विज्ञापन

सोलंगनाला और मढ़ी में पैराग्लाइडिंग का जमकर आनंद उठा रहे हैं सैलानी
रोजाना हो रहीं 400 उड़ानें, सुरक्षा के मानकों को भी रखा जा रहा पूरा ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। त्योहारी सीजन के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मनाली आने वाले पर्यटक साहसिक खेलों का जमकर लुत्फ ले रहे हैं। खासकर पैराग्लाइडिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक सोलंगनाला और मढ़ी में जमकर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे हैं। आसमान की ऊंचाइयों में हवा से बातें हो रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मनाली में साहसिक खेल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। मनाली में मढ़ी और सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक उड़ान भर रहे हैं। प्रशिक्षित पैराग्लाइडिंग पायलट और पिछले 25 वर्षों से पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवा रहे प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इन दिनों पैराग्लाइडिंग के लिए मौसम और हवा का दबाव पूरी तरह से अनुकूल है। इसके चलते सोलंगनाला और मढ़ी दोनों जगह प्रतिदिन 250 से ज्यादा शॉर्ट, जबकि 180 के लगभग हाई फ्लाई हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सोलंगनाला और मढ़ी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त मौसम और हवा के रुख को देखते हुए ही उड़ान भरी जाती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल ने बताया कि पर्यटकों के सुरक्षा मानकों का ख्याल रखने पर ही सोलंगनाला और मढ़ी में अन्य पैराग्लाइडिंग साइटों के मुकाबले ज्यादा पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए पहुंचते हैं। आजकल मौसम अनुकूल है। अगर ऐसा ही मौसम रहता है तो पैराग्लाइडिंग के लिए आने वाले समय में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें