नियमों का उल्लंघन करने पर ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
डीसी बोलीं- राफि्ऑटंग परेटर के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर के समीप ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राफ्ट बीच नदी में फंसने से फंस गए थे।
नदी के बीच अंधेरे में फंसने से पर्यटकों की जान पर बन आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
प्रारंभिक जांच में राफ्टिंग संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटर के खिलाफ वाटर स्पोर्ट्स नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस संबंध में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।