फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क मनाली से रोहतांग तक घूम रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। कोरोना को लेकर मनाली घूमने के मकसद से पहुंचे पर्यटकों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। तीसरी लहर आने की भी चेतावनी दी जा रही है। मनाली के माल रोड पर घूमने वाले पर्यटक न तो खुद मास्क लगा रहे और न ही अपने बच्चों को।
विज्ञापन

पर्यटक मनाली के साथ सोलंगनाला, अटल टनल, रोहतांग दर्रा आदि में बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे अपने परिवार की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। मनाली पहुंचकर पर्यटक कोरोना नियमों को पूरी तरह से भूल गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोग भी सहम गए हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस बिना मास्क घूमने वालों को जागरूक करने के साथ ही उल्लंघन करने पर उनके चालान भी काट रही है। मनाली माल रोड की दुकानों में खरीदारी तथा खाने-पीने के लिए जुट रही पर्यटकों की भीड़ प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी की धज्जियां उड़ा रही है। हालांकि मनाली में स्थानीय लोग मास्क पहनकर बाजार में निकल रहे हैं। लेकिन सैलानियों की ओर से नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि एसओपी का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने मनाली के सभी होटलियरों से आग्रह किया गया है कि अपने यहां रुके पर्यटकों को प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोरोना के निर्देशों से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें