फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटन नगरी में बर्फबारी के बीच झूम उठे पर्यटक

Fri, 23 Jan 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सिस्सू में होटल के बाहर भारी बर्फबारी और तूफान के बीच। संवाद 
विज्ञापन
जीवन में पहली बार स्नोफॉल होता देख हुए रोमांचित
विज्ञापन

मालरोड के अलावा स्थानीय पर्यटन स्थलों में रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में सीजन की पहली बर्फबारी ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ।
मनाली के मालरोड पर बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। मालरोड पर पर्यटकों ने खूब तस्वीरें खींचीं।
आसमान से गिर रहे रुई जैसे फाहों के बीच मालरोड पर पहुंचे पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया। उन्होंने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। दिल्ली से आए पर्यटक अर्जुन भट्टाचार्य ने कहा कि आसमान से बर्फबारी होते हुए देखना उनके जीवन का सबसे हसीन पल है। बर्फ तो कई बार देखी लेकिन बर्फबारी होने का नजारा पहली बार देखा। उन्होंने कहा कि यह यादगार पल अपने मोबाइल में कैद किया। हालांकि, बर्फबारी के कारण वाहन सोलंगनाला से आगे नहीं जा पर रहे हैं। भारी बर्फबारी के बीच हजारों पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला पहुंचे। सोलंगनाला में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने स्कीइंग, ट्यूब सलाइडिंग, स्नो स्कूटर आदि का जमकर लुत्फ लिया। सामान्य पर्यटक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सोलंगनाला के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों में भी फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक पहुंचे। कई पर्यटकों ने पैदल ही मजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें