फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों में रोहतांग पहुंचे सैलानी, ग्रांफू-लोसर मार्ग भी खुला

Thu, 06 Nov 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में ग्राफू-काजा मार्ग पर बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनर
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। मौसम साफ होते ही वीरवार को कोकसर में सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। जिला प्रशासन ने हालांकि आम वाहनों को कोकसर तक ही आने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

10 बजे के बाद कोकसर से पांच किलोमीटर आगे ग्रांफू तक सभी वाहनों को भेजा गया। ग्रांफू से रोहतांग दर्रा के लिए फोर बाई फोर वाहन ही भेजे गए। दोपहर 12 बजे के बाद कोकसर से काजा की ओर जाने वाले यात्रियों को भी भेजा गया।
उधर, सैलानियों ने कोकसर में साहसिक खेल स्की और ट्यूब स्लाइडिंग का मजा लिया और याॅक सवारी का भी लुत्फ उठाया। मौसम खुलने के बाद चंद्राघाटी में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने को पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें