फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
नाली के अटल टनल रोहतांग के समीप हो रही पहाड़ी पर बर्फबारी।
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से मौसम कूल-कूल हुआ। सैलानियों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया। हालांकि, शुक्रवार सुबह ही कोकसर और आसपास के इलाकों में घने बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी और रिहायिशी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश के बीच सैलानी बर्फ देखने की चाह में लाहौल के कोकसर पहुंचे।
विज्ञापन

कोकसर में बारिश की परवाह किए बगैर कुछ सैलानी कोकसर चेक पोस्ट से पैदल ही स्नो पॉइंट तक पहुंचे। कई सैलानियों ने एटीवी किराये पर लेकर स्नो पॉइंट का नजारा लिया। बारिश के बीच ही पर्यटकों ने स्कीइंग और ट्यूब स्लाइडिंग का आनंद लिया। खराब मौसम और बारिश के बीच पर्यटकों ने याक की सवारी का लुत्फ भी उठाया। वहीं वीरवार से कोकसर चौकी स्थापित होने से पर्यटकों को भी सुविधा मिल रही है। अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सुबह से ही कोकसर की ओर पर्यटक वाहनों को छोड़ा जा रहा है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सैलानियों को होम स्टे और होटलों में भी ठहरने की व्यवस्था मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें