अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर उमड़ी पर्यटक वाहनों की कतारें।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की ग्राम पंचायत कोकसर और सिस्सू पंचायत में साहसिक गतिविधियों को दोबारा आगाज हो गया है। दोनों पंचायतों में 40 दिन के बाद अब पर्यटन गतिविधियां होंगी। देवकारज के कारण पंचायतों में साहसिक और पर्यटन गतिविधियां बंद रहीं। हर साल 40 दिन तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक रहती है।
वहीं, रविवार को रोक हटते ही हितधारकों ने पर्यटन गतिविधि शुरू कर दी हैं। कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों ने अटल टनल के अलावा लाहौल के पागलनाला और नर्सरी में खूब मस्ती की।
पर्यटकों ने एटीवी सवारी का आनंद लिया। कारोबारियों का कहना है कि एक-दो दिनों में ट्यूब स्लाइडिंग और स्कीइंग जैसे साहसिक खेल भी पर्यटकों के लिए शुरू कर दिए जाएंगे। जिपलाइन संचालन भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मनाली के सोलंग नाला में बर्फ की परत कम हो रही है, पर्यटक भी बर्फ देखने की चाह में सिस्सू और कोकसर का रुख कर रहे हैं। संवाद