फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू में उमड़े सैलानी

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल पर पहुंची पर्यटको की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पर्यटन गतिविधियों से रोक हटने के बाद अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और कोकसर के कुठ बिहाल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड के बाद घाटी में सैकड़ों पर्यटक वाहन टनल के पार पहुंचे। सैलानियों ने बर्फ की सफेद वादियों का खूब आनंद लिया। पर्यटकों की भीड़ से कारोबारी भी गदगद हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को साफ आसमान और गुनगुनी धूप में पर्यटकों ने बर्फ में खूब मस्ती की। खासकर अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू पागलनाला, छोचा और कुठ बिहाल में सुबह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
सीमा सड़क संगठन ने कोकसर के कुठ बिहाल तक सड़क से बर्फ हटा दी है। लिहाजा सैलानी गुफा होटल से कोकसर की ओर कुठ बिहाल तक भी बर्फ देखने पहुंच रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने सिस्सू के नर्सरी स्थित हेलीपैड से भी बर्फ की चादर को हटाकर पार्किंग स्थल का कार्य पूरा कर लिया है। अब सैलानी अपने वाहन यहां पार्क कर वादियों का दीदार कर सकेंगे। पर्यटकों ने यहां स्नो स्कूटर में बैठ कर आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें