फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो गुना बढ़े पर्यटक, चंद मिनटाें में रोहतांग परमिट का स्लॉट बुक

विज्ञापन
मैदान इलाको में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ो का रूख कर रहे है। रोहतांग दर्रा पर
विज्ञापन
मनाली। रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। 2,300 से अधिक पर्यटक वाहन प्रतिदिन मनाली आ रहे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी भी बढ़कर 80 से 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रोहतांग के लिए रोज स्लॉट बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह तक मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 1200 से 1400 चल रहा था। इस सप्ताह यह आंकड़ा दोगुना हो गया है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार 15 मई के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। लगभग 200 वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। रोहतांग में बिछी बर्फ की चादर देखने के लिए पर्यटक उत्सुक हैं। रोहतांग के लिए एनजीटी के आदेशानुसार ऑनलाइन परमिट के स्लॉट कुछ ही मिनटों में बुक हो रहे हैं। हजारों पर्यटक रोजाना रोहतांग पहुंच रहे हैं।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओकटा ने बताया कि मनाली में पर्यटन उफान पर है। निगम के कई होटल पैक चल रहे हैं जबकि कई होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पर्यटन सीजन अच्छा चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें