फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बरसात शुरू होने पर कसोल में घटे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबारी मायूस, पिछले साल आपदा में भी फंसे थे पर्यटक
विज्ञापन

...............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मानसून शुरू होते ही विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा स्थल कसोल, मणिकर्ण में रौनक फीकी हो गई है। यहां नाममात्र सैलानी ही दिख रहे हैं। होटलों के कमरे भी करीब 30 फीसदी ही बुक हैं। मानसून से पहले होटलों के कमरे 90 फीसदी तक बुक थे। बरसात का असर प्रदेश के जिलों में देखने को मिल रहा है। इससे कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ है। पर्यटक घटने से पर्यटन कारोबारी मायूस हैं।

कुल्लू जिले में आने वाला पर्यटक मणिकर्ण घाटी में जाता है। कसोल विदेशी पर्यटकों का हॉट स्पॉट स्थल है। कसोल को मिनी इस्राइल भी कहा जाता है। बरसात से पहले भुंतर से मणिकर्ण तक 35 किलोमीटर के सफर में चार से पांच घंटे लग रहे थे। जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो रही थी लेकिन बरसात शुरू होने के बाद पर्यटक कम हो गए। पिछले साल आपदा में मणिकर्ण घाटी में सैकड़ों पर्यटक फंस गए थे। उन्हें बाद में निकालना पड़ा था। कुल्लू में अभी बरसात शुरू हुई है। अब बरसात निपटने के बाद ही पर्यटन कारोबार घाटी में गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





होटलियर एसोसिएशन मणिकर्ण वैली के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि कसोल के होटलों में 30 फीसदी कमरे ही बुक हैं। बरसात शुरू होने के बाद पर्यटन कारोबार में गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें