नग्गर (कुल्लू)। जिले के ऐतिहासिक गांव नग्गर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटक शांति और सुकून की तलाश में नग्गर पहुंच रहे हैं। नग्गर की सुंदरता और धार्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
पर्यटकों के साथ अब बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी नग्गर का रुख कर रही हैं। रोजाना पर्यटक सैकड़ों की संख्या में नग्गर पहुंच रहे हैं और माता त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर के अलावा वहां स्थित अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।
यहां 30 फीट ऊंचे जाणा वाटर फाल का भी रुख कर रहे हैं। पर्यटक सौरव अवस्थी, रितिका नेगी, शानवी मित्तल, राकेश शर्मा ने कहा कि मनाली और सोलंगनाला में घूमने के बाद वे नग्गर पहुंचे हैं और नग्गर की वादियां उन्हें मनमोहक और शांति से भरी लगीं। संवाद