फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रे में बर्फ पर फिसला पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मैदानी क्षेत्रों से इन दिनों अधिक संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा जा रहे हैं। लेकिन कई बार लापरवाही के चलते यह पर्यटक हादसे का शिकार हो जाते हैं। रोहतांग दर्रे में हरियाणा का एक पर्यटक बर्फ से फिसल गया, जिससे उसे चोट लग गई।
विज्ञापन

पर्यटक को मनाली अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है। पर्यटक विकास (20), पुत्र चिरंजी निवासी मानववली, डाकघर बडिया खेरा, तहसील व जिला फतेहाबाद, हरियाणा अपने दोस्तों के साथ मनाली से रोहतांग दर्रा घूमने निकला था। इस दौरान जब वह बर्फ पर खेल रहे थे तो वह अचानक फिसल गया। बर्फ से फिसलने के बाद वह सीधा एक चट्टान से टकरा गया। इससे उसको सिर में चोट लग गई। एसपी गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को यहां की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है, जिससे हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें