वीकेंड समाप्त होने के बावजूद सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है। हालिया हल्की बर्फबारी के बाद रोहतांग की ओर सैलानियों का रुख बढ़ा है। पर्यटकों की लगातार आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह है। पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वीकेंड समाप्त होने के बाद भी पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही जारी है। बीते दिनों हुई हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों का रुख रोहतांग दर्रे की ओर बढ़ गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए रोहतांग की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
अटल टनल और रोहतांग के आसपास पहुंच रहे सैलानी बर्फ से ढकी पहाड़ियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ों का आकर्षक नजारा पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों में उत्साह
वीकेंड खत्म होने के बावजूद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहने से पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग क्षेत्र में सैलानियों की मौजूदगी से पर्यटन गतिविधियां जारी हैं।