फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिना बर्फ सूने पड़े पर्यटन स्थल, चोटियों पर भी नाममात्र बर्फ

Sun, 02 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बर्फबारी न होने से मंदा हुआ पर्यटन कारोबार, 40 फीसदी पहुंची होटलों में ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

संजय भारद्वाज
मनाली (कुल्लू)। फरवरी महीने में अमूमन बर्फ से लकदक रहने वाले मनाली के पर्यटन स्थलों में इस बार बर्फबारी न होने के कारण पर्यटकों की आवाजाही भी न के बराबर है। इस कारण ये पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं। रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर भी नाममात्र बर्फबारी हुई है। इसका सीधा असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है। 25 जनवरी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में काफी कमी दर्ज की जा रही है।
इस वर्ष मनाली में बर्फबारी नहीं हुई है। जनवरी महीने में नाममात्र फाहे गिरे। उसके बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई, लेकिन अब फिर पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सर्दियों में पर्यटक खास तौर पर बर्फ देखने की हरसत में मनाली आते हैं, लेकिन इस साल बर्फबारी न के बराबर है। बर्फ से लकदक रहने वाला सोलंगनाला बिना बर्फ के सुनसान पड़ा है। यहां बर्फ से संबंधित शीतकालीन खेलें नहीं हो पा रही हैं। हालांकि पर्यटक साहसिक खेलों का लुत्फ जरूर ले रहे हैं। हामटा, अटल टनल में भी न के बराबर बर्फ है, जबकि रोहतांग दर्रा में भी इस साल ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार जनवरी महीने में मनाली में रोजाना 1200 से 1500 पर्यटक वाहन आ रहे थे, जबकि फरवरी में अब आंकड़ा घटकर 700 से 800 रह गया।
विज्ञापन

पर्यटक इन दिनों बर्फ देखने के लिए मनाली आते हैं, लेकिन यहां बर्फ देखने को नहीं मिल रही। इस वजह से पर्यटकों की संख्या घट गई है। पर्यटन कारोबारी चुन्नी लाल, चमन ठाकुर ने कहा कि दिसंबर और जनवरी बिना बर्फ के निकल गया। अब फरवरी में बर्फबारी होने की उम्मीद है। बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। -रोशन ठाकुर, होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें