फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब कोकसर, सिस्सू में घटी पर्यटकों की संख्या

विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर रविवार को पहुंचे पर्यटक वाहन।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर, सिस्सू और रोहतांग दर्रा की सैर करने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इससे कारोबारियों का कारोबार भी ठप हो गया है। बरसात का आगमन भी पर्यटकों की कमी का मुख्य कारण माना जा रहा है। पर्यटन कारोबार ठप होने के बाद कोकसर और सिस्सू के कारोबारी अपने खेत खलिहान की ओर मुड़ रहे हैं। कारोबारियों का मानना है कि इस वर्ष डेढ़ से दो महीने तक पर्यटन सीजन चला, जिससे सभी कारोबारी संतुष्ट हैं। अब आगामी अक्तूबर से दिसंबर तक पर्यटन सीजन का स्थानीय कारोबारियों को इंतजार है।
विज्ञापन

कारोबारी दिनेश, रजत, आर्यन, दीपक और राजेश ने बताया कि जुलाई आरंभ होते ही कोकसर, सिस्सू में पर्यटकों की आमद में भारी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों काजा और लेह जाने वाले बाइकर की लाइन दिखाई दे रही है, जो स्पीति की ऑफ रोड ड्राइविंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इन दिनों विश्व विख्यात चंद्रताल झील की सुंदरता निहारने के लिए भी भारी संख्या में पर्यटक जा रहे हैं। इससे घाटी के पर्यटन कारोबारियों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें