फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचे हजारों सैलानी

विज्ञापन
Tourist
विज्ञापन
रोहतांग/मनाली। अटल टनल रोहतांग की एक झलक पाने के लिए वीरवार को हजारों सैलानियों ने टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू का रुख किया। नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। यहां पर्यटकों ने साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठाया। नववर्ष मनाने मनाली आए पर्यटकों में अटल टनल देखने का काफी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सिस्सू से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को करीब दो हजार पर्यटक वाहनों ने सिस्सू तक दस्तक दी है। नया साल मनाने के लिए पर्यटक वाहनों का मनाली पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मनाली से दूर कुछ पर्यटक कुल्लू में भी रुके। गौर रहे कि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घाटी में आवाजाही के निर्देश दिए हैं।11 से 12 बजे तक टनल में रखरखाव के चलते एक घंटा आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि सुबह और शाम को तापमान कम होने से सड़क पर पानी जम रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालकों को सुबह 10 से 4 बजे तक यात्रा करने को कहा है। हालांकि पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि टनल में वाहन रोक कर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है।
पार्वती घाटी के बरशैणी में लगा लंबा जाम
हजारों पर्यटक वाहन पहुंचने से जिला की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। पार्वती घाटी के तहत आने वाले बरशैणी में दो घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। इसके साथ मनाली में वाहन रेंगते रहे। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें