फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बहे पर्यटक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के सूमा रोपा मेें पार्वती नदी में बहे पर्यटक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। पर्यटक की लगातार दूसरे दिन भी तलाश चलती रही। पुलिस व दो रेस्क्यू टीमों ने सूमा रोपा से लेकर छरोड़नाला तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

युवक के पार्वती नदी की गहराई में फंसने की आशंका है। हालांकि रेस्क्यू टीमों ने शनिवार को तलाशी अभियान जारी रखा। गौर रहे कि शनिवार सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला रविंद्र सिंह (38), पुत्र तारा सिंह, स्काई ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश पार्वती नदी का प्रवाह देखते समय नदी में गिर गया था। पार्वती में बहा पर्यटक अपने चार दास्तों के साथ 9 अक्तूबर को सूमा रोपा पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने पार्वती में बहे पर्यटक की तलाश के लिए पुलिस के साथ दो रेस्क्यू टीमें लगाई हैं, जो पार्वती नदी के किनारों और संभावित जगहों पर पर्यटक की तलाश कर रही है। सर्च अभियान को जारी रखा जाएगा। नेगी हिमालयन एडवेंचर सर्च रेस्क्यू एंड इन्वेस्टीगेशन के मुख्य रेस्क्यू ऑफिसर छापे राम नेेगी ने कहा कि पार्वती नदी में जहां आज तक शव बरामद हुए हैं, उन स्थानों और नदी के किनारे तलाश चल रही है। पार्वती नदी में पानी गहरा होने के कारण इसमें लापता लोगों को तलाश करना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें