फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग जाने के लिए सैलानियों ने की नारेबाजी

Thu, 19 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा देश-विदेश के सैलानियों को भुगतना पड़ रहा है। रोहतांग न जाने से नाराज सैलानियों ने विरोध में नारेबाजी की, लेकिन कुछ देर बाद किसी तरह सैलानियों को शांत किया गया।
विज्ञापन


रोहतांग जाने को परमिट न मिलने के कारण पर्यटक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी पर उतर आए हैं। बताया जा रहा है कि बैरियर में आज सैलानियों के साथ महिलाएं भी शामिल थी।
हैरानी की बात यह है कि जब भी किसी प्रशासनिक अधिकारी से रोहतांग परमिट के बारे में बात करें तो अधिकारी एक दूसरे के सर पर ही दोष मड़ते नजर आ रहे हैं।

गुजरात से आए सुरेश पटेल का कहना है कि एनजीटी ने रोहतांग दर्रे में एक हजार गाड़ियों को ही भेजने का आदेश दिया है। फिर प्रशासन 1000 वाहनों को क्यों नहीं भेज रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार सहित सैकड़ों मील का सफर कर मनाली के माल रोड स्थित रेस्तरां में खाना खाने नहीं आया हूं। हजारों रुपये खर्च कर सिर्फ बर्फ देखने यहां पहुंचा हूं, लेकिन प्रशासन की नाकामी के चलते हम परिवार सहित बर्फ देखने से महरूम हुए हैं। गुजरात के ही पर्यटक ने बताया कि मनाली के ट्रेवल एजेंट और होटलियर्स सर्दियों में गुजरात के विभिन्न जिलों में आकर पर्यटकों को मनाली आने का न्यौता देते हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यहां आकर जिस तरह से पर्यटकों को परेशान होना पड़ रहा है। उसे लेकर वे अपने प्रदेशवासियों को यही सलाह देंगे कि वे मनाली न जाएं। इधर, होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि यह सही है कि पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद वह प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें