फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला

विज्ञापन
मनाली के मॉल रोड़ पर वीरवार को उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। मनाली से लाहौल तक पर्यटकों का मेला लग रहा है। मनाली के मालरोड पर शाम होते ही रौनक बढ़ रही है। रोजाना मनाली में लगभग 1,200 पर्यटक वाहन और सौ से अधिक वोल्वो बसें पहुंच रही हैं। होटलों की आक्यूपेंसी भी 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

सैर सपाटे के लिए मनाली बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विभाग के अनुसार मनाली में पर्यटकों की अच्छी चहल पहल देखने को मिल रही है। सड़कों पर जाम लग रहा है। दिनभर पर्यटक मनाली और लाहौल के पर्यटन स्थलों में सैर सपाटे का लुत्फ ले रहे हैं।
होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में 50 से 60 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। वीकेंड में आक्यूपेंसी 80 प्रतिशत तक पहुंच रही है। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटल संचालक भूपेश, अर्जुन भंगयाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के पर्यटक पूछताछ कर रहे हैं। मनाली में इस बार अच्छा पर्यटन सीजन चलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें