फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में दोपहर तीन बजे तक आ सकेंगे लाहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। क्रिसमस केे दिन अटल टनल रोहतांग से हजारों वाहनों के आरपार होने से नए साल के लिए पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में क्रिसमस से लेकर अब तक कई बार जगह-जगह जाम लगने से पर्यटक कड़ाके की ठंड में परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

एसपी मानव वर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए पर्यटकों को दोपहर तीन बजे तक लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी और शाम पांच बजे से पहले छोड़ा जाएगा। पर्यटक आपातकाल में 89880-98067 या 89880-98068 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा भी मुहैया की जाएगी। जिला प्रशासन के साथ लाहौल-स्पीति पुलिस ने 31 दिसंबर और नव वर्ष में हजारों की संख्या में पर्यटक वाहनों की टनल से गुजरने की उम्मीद जताई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि वर्तमान में सिस्सू हेलीपैड में 2000 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। लेकिन पर्यटकों कर भीड़ को देखते हुए पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाया भी जा सकता है। घाटी में पार्किंग के लिए अन्य जगहों को भी चिह्नित किया गया है। साउथ पोर्टल और धुंधी में पुलिस टीमों के साथ वायरलेस के माध्यम से छह किलोमीटर की दूरी तक नजर रहेगी। कहा कि नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू हेलीपैड के बीच अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को चौड़ा करने के साथ फिसलन वाली जगहों को ठीक करने के लिए बीआरओ की मदद ली जा रही है। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी लगाने को नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू हेलीपैड के बीच अनुमति दी जाएगी। पर्यटक की सुरक्षा, पार्किंग जगह और कोविड-19 जागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक आने-जाने वाले पर्यटक वाहनों को सूचना कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें