फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों ने मनाली में दी दस्तक

विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। क्रिसमम और नववर्ष के नजदीक आते ही कुल्लू-मनाली में पर्यटकों के आने का क्रम जारी है। जिले में रात नौ बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन सैलानियों का मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ का लुत्फ उठाने और अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचने को लेकर रोमांच बरकरार है।
विज्ञापन

वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों ने दस्तक दी है। मनाली के माल रोड पर शनिवार शाम को पर्यटकों ने चहल कदमी की। वीकेंड पर पर्यटकों के काफी संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित हैं। क्रिसमस और नववर्ष से मनाली में सैलानियों की संख्या में इजाफा होना बेहतर संकेत माना जा रहा है। इससे पर्यटन कारोबारियों को नववर्ष पर बेहतर कारोबार की आस जगी है। गौर रहे कि पिछले दिनों में मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन वीकेंड पर यह संख्या दोगुना हो रही है। पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पहुंचकर बर्फीली वादियों का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि कोरोना के चलते इस बार हालात अलग बने हुए हैं। नववर्ष से पहले मनाली के होटलों को सजाया जाता था। होटलों में देर रात तक जश्न चलता था। इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। इसके बावजूद मनाली में क्रिसमस और नववर्ष पर सैलानी उमड़ेंगे। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि नाइट कर्फ्यू से मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें