फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मालरोड पर आज लेफ्ट बैंक की महिलाएं डालेंगी महानाटी

Thu, 22 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली विंटर कार्निवल में पारंपरिक परिधानो के फैशन शो में भाग लेती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
सैकड़ों महिलाएं लेंगी भाग, विजेता महिला मंडल को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


महिलाएं तीन फूल वाला सफेद पट्टू पहनकर बनेंगी महानाटी का हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र बनी है। राइट बैंक की महानाटी के बाद शुक्रवार को मालरोड पर लेफ्ट बैंक की महिलाएं महानाटी डालेंगी।
लेफ्ट बैंक की महिलाएं तीन फूल वाला सफेद पट्टू पहनकर महानाटी में हिस्सा लेंगी। खास यह है कि महानाटी में विजेता रहने वाले छह समूह पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाएंगे। दोनों महानाटी में तीन-तीन समूह प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष बालक राम ने बताया कि महानाटी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों महानाटी में तीन-तीन समूह चयनित कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। राईट बैंक के तीन और लेफ्ट बैंक के तीन समूह मिलाकर कुल छह समूहों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में इस बार पांच हजार का इजाफा हुआ है। इस साल महिला मंडलों 35-35 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें