फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे पर कौन किसके साथ, आज चलेगा पता

Thu, 24 Jul 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव रोपवे विरोध समिति ने ढालपुर में प्रदर्शन करने का किया है एलान
विज्ञापन

केंद्र सरकार का बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट होने से भाजपा का किनारा
राजनीतिक दलों के साथ जिलावासियों की विरोध समिति के धरने पर नजर



रोशन ठाकुर
कुल्लू। केंद्र सरकार की मदद से 283 करोड़ रूपये की लागत से प्रस्तावित बिजली महादेव राेपवे निर्माण का विवाद गहराता जा रहा है। 25 जुलाई को बिजली महादेव रोपवे विरोध समिति ने ढालपुर में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया है।
इस प्रदर्शन में कौन समर्थन में है और कौन विरोध में है यह साफ हो लाएगा। केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट होने के कारण अभी तक जिला भाजपा खुलकर सामने नहीं आई है और इससे किनारा बनाए रखा है। हालांकि कुछ नेताओं ने मीडिया में आकर इसका विरोध जरूरत किया है।
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे निर्माण के पक्ष और विरोध के समर्थन में आजकल कई संगठन व लोग आगे आ रहे है। अपने तर्कों के साथ लोग रोपवे का समर्थन और विरोध कर रहे हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ भी प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा। इसके अलावा खराहल घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ व्यापार मंडल कुल्लू, भुंतर ने भी रोपवे निर्माण का समर्थन किया है। उधर,पूर्व भाजपा नेता राम सिंह रोपवे का कड़ा विरोध कर रहे हैं। सबकी नजर पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पर टिकी है। हालांकि दबी आवाज में विरोध तो कर रहे मगर खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो दशक पूर्व में मनाली में बनने वाले स्की विलेज के विरोध की अगुवाई महेश्वर सिंह ने की थी। बाकायदा इसको लेकर नग्गर में जगती का भी आयोजन करना पड़ा।
बिजली महादेव रोपवे विरोध समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने कहा कि देवता बिजली महादेव ने रोपवे निर्माण का विरोध किया है। ऐसे में वह देव आदेश का पालन कर रोपवे का पुलजोर विरोध कर रहे है। कहा कि रोपवे के विरोध में हाे रहे धरने के समर्थन में करीब एक माह से समिति गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरुक किया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें