फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में सैंज और कुल्लू-दो में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
भुंतर स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैंच में  दमखम दिखाती कुल्लू और बंजार
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के सात शिक्षा खंडों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रेसलिंग माइनर वर्ग का पहला मुकाबला पिपलागे और बजौरा के बीच हुआ, जिसमें पिपलागे की टीम विजयी रही। छात्र वर्ग के वॉलीबाल में पहला सेमीफाइनल मुकाबला सैंज और नग्गर के बीच खेला गया, जिसमें सैंज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कुल्लू-एक और कुल्लू-दो आमने-सामने रहे, जिसमें कुल्लू-दो ने बाजी मारी। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सैंज और कुल्लू-दो के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग के कबड्डी सेमीफाइनल में नग्गर और कुल्लू-दो के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुल्लू-दो विजेता रहा। छात्र वर्ग के कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में कुल्लू-एक और सैंज के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुल्लू-एक ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। खो-खो के छात्र वर्ग के पहले सेमीफाइनल में बंजार और कुल्लू-एक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुल्लू-एक विजयी रहा।
छात्रा वर्ग के खो-खो सेमीफाइनल में कुल्लू-एक ने कुल्लू-दो को हराकर जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में नग्गर और निरमंड के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निरमंड ने जीत दर्ज की। खो-खो का फाइनल मैच शनिवार को निरमंड और कुल्लू-एक के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों और विजेता टीमों के सम्मान के साथ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें