फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में तिंदी, खो-खो में त्रिलोकीनाथ बना विजेता

Mon, 29 Sep 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के उदयपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते ​प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर में चल रही है छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता
विज्ञापन

आज सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ होगा समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में वाॅलीबाल प्रतियोगिता में तिंदी और खो-खो का विजेता त्रिलोकीनाथ स्कूल बना।
प्रतियोगिता में सोमवार को वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला तिंदी और मडग्रां स्कूल के बीच हुआ। इसमें तिंदी स्कूल की टीम विजेता रही। खो-खो का फाइनल त्रिलोकीनाथ और शकोली के बीच हुआ। इसमें त्रिलोकीनाथ की टीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा संगठन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को लेकर सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इसके अलावा सौ मीटर दौड़ में उदयपुर की संध्या प्रथम, शकोली की दीया द्वितीय और विद्या ज्योति तृतीय रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में उदयपुर की संध्या प्रथम, मडग्रां की सुहानी द्वितीय और शकोली की दीया तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में तिंगरेट की किरण प्रथम, शबनम दूसरे और पुष्पा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में मडग्रां की सुहानी प्रथम, गोशाल की नवोदिता द्वितीय और उदयपुर की तनीषा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में मडग्रां की सुहानी पहले, तिंदी की शिल्पा दूसरे और मडग्रां की राखी तीसरे स्थान पर रहीं। शाटपुट में मडग्रां की आशा पहले, शकोली की आकांक्षा दूसरे और थिरोट की शबनम तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में उदयपुर की तमन्ना पहले, त्रिलोकनाथ की खुशबू दूसरे और मडग्रां की कनक तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें