चीन के नए कानून के विरोध रक रैली के बाद कुल्लू के ढ़ालपुर में एकत्रित हुए तिब्बती समुदाय के लोग
कुल्लू। चीन की ओर से पारित जातीय एकता एवं प्रगति कानून के विरोध में मंगलवार को कुल्लू में तिब्बती समुदाय ने विरोध रैली निकाली। भुंतर से जिला मुख्यालय तक आयोजित रैली में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस और क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून को वापस लेने की मांग उठाई।
रैली के दौरान संगठन के प्रवक्ता स्टीफन दजारिक ने कहा कि चीन सरकार की ओर से पारित कानून अस्वीकृत है। इस कानून के माध्यम से तिब्बती संस्कृति, भाषा और पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बती समुदाय अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहा है। मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों में तिब्बती समुदाय की ओर से इस कानून के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किए गए। संवाद