फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बेहतर करने पर तीन महिला मंडल किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जाइका परियोजना ने वन मंडल के क्लब हाउस में रविवार को महिला दिवस मनाया। इसमें वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा मुख्यातिथि उपस्थित रहे। परियोजना ने वन मंडल कुल्लू में अच्छा कार्य एवं उत्पादों की बिक्री कर अपनी आय बढ़ाने के लिए तीन स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इनमें जय मां भागासिद्ध सुम्मा को प्रथम, लक्ष्मी बड़ाग्रां को द्वितीय और नारायण बाराहार को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

वन अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों को उत्पादों की बिक्री करके अपनी आय बढ़ाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इस दौरान मुख्यालय डीएफओ शशि किरण, सहायक वन अरण्यपाल वनिश कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी जमेर सिंह, समवन्यक शशि शर्मा, एसएमएस अरविंद कुमार, वन रक्षक तारा चंद, थरवीर, बलविंद्र कौर आदि उपस्थित रहे।
.......
सात जिलों के उत्पादों की सजाई प्रदर्शनी
जाइका परियोजना ने वन मंडल देहरा में प्रदेश के सात जिलों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी सजाई। इसमें हथकरघा के उत्पादों के अलावा बड़ियां, सीरा, अचार, चुली गुट्टी का तेल और अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया। ऑनलाइन माध्यम से देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की तथा आजीविका को बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें