फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिंडोला में फंसे तीन पर्यटक, घंटों तक चला रेस्क्यू

Sat, 15 Nov 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में मॉक ड्री ल में भाग लेते एनडीआरएफ और पुलिस के जवान।-संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला में हुई मॉकड्रिल, कई विभाग शामिल रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी के सोलंगनाला में स्थित हिमालयन स्की केंद्र के रोपवे के हिंडोला में तीन पर्यटक फंस गए। आईटीबीपी, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान और अग्निशमन केंद्र मनाली ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को बचा लिया।
चौंकिये मत..... यह हकीकत नहीं बल्कि सोलंगनाला में हुई मॉकड्रिल का दृश्य है। मॉकड्रिल में हिंडोला में फंसे लोगों को बचाने और अस्पताल तक पहुंचाने का अभ्यास करवाया गया। मॉकड्रिल में प्रशासन को सोलंगनाला में तीन लोगों के हिंडोला में फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासन ने सभी को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ, अग्निशमन केंद्र मनाली, आईटीबीपी बबेली, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान की टीमें मौके पर पहुंचीं। एक छोटी लिफ्ट के माध्यम से एक कर्मी हंडोला तक पहुंचा और फंसे हुए तीनों लोगों को निकाल लिया। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरनपत विष्ट ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम ने भी इस मॉकड्रिल में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें