फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोझा के पास जीप पलटने से यूपी के तीन लोग घायल

Sun, 08 Jun 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के सोझा में हाईवे पर पलटी जीप तीन घायल।- जागरूक पाठक
विज्ञापन
एक 13 साल का लड़का भी शामिल, सहारनपुर से प्लम सीजन के लिए आए थे कुल्लू
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज, स्थिर बताई जा रही है तीनों की हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 305 में सोझा के पास शनिवार देर रात को एक जीप पलट गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के तीन लोग घायल हुए हैं। जीप में चार लोग सवार थे। इनमें एक 13 साल का लड़का भी था। घायलों को बंजार से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को एक जीप में सवार होकर सलीम (28), शराफत (45), आवेश (13) और एक अन्य व्यक्ति कुल्लू की तरफ जा रहे थे। यह सभी प्लम सीजन के लिए कुल्लू आए थे। इस बीच, सोझा के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि जीप सड़क के एक किनारे पर ही अटक गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। इसके बाद घायलों को उपचार को सिविल अस्पताल बंजार लाया गया। प्राथमिक उपचार के लिए इन्हें कुल्लू रेफर किया गया। तीनों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बंजार के सोझा में जीप पलटी है। इस घटना में जानमाल का नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें