फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किलाड़ पहुंची विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम

Sun, 05 Nov 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के एक मंदिर में बरामद किए गए सरकारी चावल के 850 बैग की जांच के लिए विजिलेंस की टीम जनजातीय क्षेत्र किलाड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन

कुल्लू से रवाना हुई विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम पांगी में सरकारी चावल के पहुंचने की जांच के साथ-साथ उन राशन के डिपुओं में भी जा सकती है, जहां यह चावल भेजा जाना था। एफसीआई के गोदाम से 20 सितंबर को जारी ये चावल 40 दिनों तक एक मंदिर के कमरे में रखे गए थे।
विज्ञापन

42 टन चावल की इतनी बड़ी खेप मिलना घोटाले की ओर भी इशारा कर रहा है। विजिलेंस की दबिश के बाद सिविल सप्लाई विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
अब पांगी किलाड़ गई जांच एजेंसी की टीम के कुल्लू लौटने के बाद ही सभी परतें खुलेंगी। डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि कुल्लू से पांगी-किलाड़ भेजे जाना वाला चावल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। टीम इसका मिलान कर रही है। दो से तीन दिन में टीम कुल्लू लौट आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें