कुल्लू। शहर में सीवरेज योजना की मरम्मत पर तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अखाड़ा बाजार में ट्रक यूनियन के समीप दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
गौर रहे कि बरसात के दौरान जहां कुल्लू शहर की पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा था, वहीं सीवरेज योजना को भी क्षति पहुंची थी। पेयजल आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लगा था। अखाड़ा बाजार में ट्रक यूनियन के समीप रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। कार्य आवंटित होने के बाद ठेकेदार को दो माह में कार्य भी पूरा करना होगा। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक जल शक्ति विभाग कार्य पूरा कर पाता है। बहरहाल जल शक्ति विभाग क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कर रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को पेयजल संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में जल शक्ति विभाग कुल्लू के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि सीवरेज योजना की मरम्मत पर तीन लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कुल्लू शहर में खोरीरोपा-हनुमानी बाग में बाढ़ का खतरा कम करने के लिए सुरक्षा दीवार का कार्य चला हुआ है।