सड़क चकाचक होने से किसानों-बागवानों को मिलेगी सुविधा
पीएमजीएसवाई के तहत मिली है सड़क के निर्माण को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा घाटी के तहत नजां नाला से नजां संपर्क सड़क पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। संपर्क सड़क स्तरोन्नत होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत इस सड़क को मंजूरी मिली है। ग्रामीणों को संपर्क सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है।
हालांकि, नजां नाला से नजां गांव तक अभी सड़क नहीं पहुंची है। 2.8 किलोमीटर लंबी सड़क को अपग्रेड करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्राक्कलन भेजा था। गड़सा घाटी के दुर्गम इलाकों में से एक यह क्षेत्र भी है। सड़क चकाचक होने से किसाकों-बागवानों को सुविधा मिलेगी। बागवान और किसान अपने उत्पाद मंडियों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर लोक निर्माण विभाग संपर्क सड़क का कार्य कब तक शुरू करता है।
उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि नजां नाला से नजां संपर्क सड़क को साढ़े तीन करोड़ से चकाचक किया जाएगा। सड़क को पीएमजीएसवाई चरण-4 में मंजूरी मिली है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।