फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दिवाली माय भारत वाली : डॉ. मनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज के 80 स्वयंसेवी देंगे सेवाएं, शहर को बनाएंगे स्वच्छ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में ...ये दिवाली माय भारत वाली मनाई जाएगी। यह बात राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि माय भारत पोर्टल को एक साल हो गया है। ऐसे में इस बार दिवाली विद माय भारत-ये दिवाली माय भारत वाली थीम पर आयोजित की जा रही है।
महाविद्यालय कुल्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट को इसका जिम्मा सौंपा गया है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम और प्रो. प्रोमिला के नेतृत्व में इस कार्य की योजना तैयार कर दी गई है। एनएसएस यूनिट के 80 स्वयंसेवी 27 से 30 अक्तूबर तक जिला मुख्यालय में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन एनएसएस यूनिट की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. खेम ने कहा कि इस दिवाली स्वयंसेवी स्वच्छता ही सेवा है, सेवा से सीखें और यातायात प्रबंधन पर कार्य करेंगे। एनएसएस के 80 स्वयंसेवी चार दिन रोटेशन में यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं में रहेंगे। व्यापार मंडल कुल्लू के सहयोग से शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए भी तत्पर रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें