फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास की धारा में राफ्टिंग सीख रहे चंबा के तीस युवा

Thu, 06 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी ​रिवर राफ्टिग सेंटर में युवा सीख रहे रिवर राफ्टिग के गुर।-संवाद
विज्ञापन
चंबा प्रशासन ओर पर्यटन विभाग से प्रशिक्षण के लिए भेजा दल
विज्ञापन

पवर्तारोहण संस्थान बता रहा है राफ्टिंग की तकनीक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में चंबा के 30 युवा रिवर राफ्टिंग के गुर सीख रहे हैं। इनके लिए केंद्र में 14 दिन का बेसिक कोर्स चलाया जा रहा है।
इसमें युवाओं को आपदा के दौरान नदी के रास्ते रेस्क्यू तकनीक सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वरोजगार के लिए सक्षम बन सकेंगे। जिला पर्यटन विभाग चंबा और जिला प्रशासन चंबा की ओर से आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में तीन युवतियां भी शामिल हैं। चंबा प्रशासन की ओर से भेजे गए इस दल को प्रशिक्षित करवाने का मकसद चंबा जिले की रावी नदी में भी एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करना है। इसके चलते चंबा प्रशासन इनके प्रशिक्षण का खर्च वहन कर रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रशिक्षक गिमिनर सिंह ने राफ्टिंग की तकनीकी और नदी में तैराकी और इसे सुरक्षित रूप से करने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग केवल शारीरिक ताकत का ही खेल नहीं है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और टीम वर्क भी इसमें महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण ले रहे युवा मनीष, राहुल और श्वेता ने बताया कि रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग लेना उनके लिए एक नया अनुभव है। वे इसे भविष्य में एक कॅरिअर के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें