फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों के चयन की तृतीय चरण सूची होगी तैयार : अश्वनी

Fri, 16 Jan 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश ग्रामीण विकास सचिव के निर्देशानुसार पंचायतों में बीपीएल परिवारों की प्रथम और द्वितीय चरण की सूचियों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अब बीपीएल परिवारों के चयन की तृतीय चरण की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण में ऐसे परिवारों को सम्मिलित किए जाने का प्रावधान है। इनमें अनाथ बच्चे सदस्य हों या जिनकी मुखिया महिला हो, उसमें वयस्क पुरुष 27 से 59 वर्ष आयु के न हों। ऐसे परिवार बीपीएल सूची में चयन के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त तृतीय चरण की सूची तैयार करते समय पात्र परिवारों को पक्के मकान होने की स्थिति में भी छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि तृतीय चरण की बीपीएल सूची में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक एवं पात्र परिवार 25 जनवरी तक संबंधित ग्राम पंचायत में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित व्यक्ति खंड विकास अधिकारी अथवा ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें