सैंज/न्यूली (कुल्लू)। प्रदेश कांग्रेस सेवादल नेतृत्व की ओर से कुल्लू जिला कांग्रेस सेवादल संगठन में फेरबदल करते हुए कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा की अनुशंसा पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन निर्माण एमएल कौंडल ने पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसमें जिला कांग्रेस सेवादल संगठन के संचालन के लिए 20 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए ठेवा राम तथा चेतराम वीर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुद्धि सिंह ठाकुर, नेस राम, बिशन दास, ऐले राम, राम सिंह और भाग चंद को महासचिव नियुक्त किया गया है। बनारसी दास, धर्म चंद, जुगत राम, मंगल सिंह को सचिव, संगत राम, दरवासा नंद और बिहारी लाल को सह सचिव बनाया गया है। वहीं, सचिन भंडारी को समन्वयक और गोपाल को सह समन्वयक, मीरा बाई को सोशल मीडिया प्रभारी जबकि सनी कुमार को सोशल मीडिया सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। धर्म पाल को संगठन में जिला ध्वज प्रभारी बनाया गया है।