फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवमिलन के सैकड़ों श्रद्धालु बने गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ादुर्गा, शेष नाग, चोरल नाग का हुआ भव्य मिलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। जिले में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला हुआ है। वीरवार को तीर्थन घाटी के शरूंगर गांव में माता गाड़ादुर्गा और झुटली के देवता शेष नाग व शिल्ह के देवता चोरल नाग का भव्य देवमिलन हुआ। देवमिलन देखने के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देवमिलन के बाद देवी-देवताओं ने अन्य देव परंपराओं का भी निर्वहन किया। शरूंगर में धार्मिक अनुष्ठान में दोपहर बाद देवी-देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालु भी पहुंचे। करीब तीन सप्ताह से कुल्लू में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। यह सिलसिला 15 दिसंबर तक जारी रहेगा। माता गाड़ादुर्गा के कारदार मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि परवाड़ी गांव के बाद शरूंगर गांव में देवी-देवता का भव्य देवमिलन हुआ। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं से बारिश की गुहार लगाई है। देवता भक्तों के घर निमंत्रण पर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें