फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संस्कृति दिवस पर होंगे गायन और नृत्य, पढ़े जाएंगे शोध पत्र

Sat, 12 Jul 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
संस्कृत दिवस मनाने को लेकर ढालपुर में हुई बैठक में भाग लेते जिला संस्कृत परिषद के पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
श्रावण पूर्णिमा के दिन ढालपुर के देवसदन में होगा आयोजन
विज्ञापन

संस्कृत दिवस मनाने को लेकर जिला संस्कृत परिषद की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक हुई। इसमें संस्कृत दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर ने की।
इसमें सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संस्कृत दिवस का आयोजन इस वर्ष भी श्रावण पूर्णिमा के दिन पारंपरिक भव्यता के साथ कुल्लू के देव सदन में होगा। संस्कृत भाषा की गरिमा को उजागर करने के लिए विविध सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता, शोध पत्र वाचन, संस्कृत गीतिका, शुद्ध संस्कृत में गायन तथा पारंपरिक नृत्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के सचिव मेघनाथ ठाकुर ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी में संस्कृत के प्रति जागरूकता पैदा करना और संस्कृत के माध्यम से संस्कारों का संरक्षण करना है। संस्कृति संस्कृत पर ही आश्रित है। संस्कृत दिवस समारोह में स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण तथा संस्कृत प्रेमी नागरिकों को भी बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें