फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपात स्थिति में अब नहीं लगती 20 किमी की दौड़

Fri, 13 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पतलीकूहल में मिल रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

24 घंटे सेवाओं के साथ 200 की रोजाना औसतन ओपीडी

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू और पर्यटन नगरी मनाली के बीच स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतलीकूहल में आपात स्थिति में मरीजों को उपचार मिल रहा है।
अब मरीजों को दुर्घटना में चोटिल होने या अचानक बीमारी की चपेट में आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और नागरिक अस्पताल मनाली की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। सीएचसी में ही मरीजों को 24 घंटे बेहतर उपचार सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि सीएचसी पतलीकूहल में 50 बिस्तरों की व्यवस्था है। मरीजों का ओपीडी के अलावा भर्ती कर भी उपचार हो रहा है। चार चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से अब उपचार के लिए 20 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। साल 2024-25 में आई ब्यास नदी की भीषण बाढ़ के दौरान कुल्लू और मनाली के बीच एनएच का हिस्सा बह गया था और नग्गर पुल की एप्रोच सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में सीएचसी पतलीकूहल ने अग्रिम पंक्ति में रहकर मरीजों का उपचार किया और कई जिंदगियां बचाने में भूमिका निभाई। प्रभारी डॉ. मोहित शर्मा ने अस्पताल की प्रगति का श्रेय वहां तैनात चिकित्सकों के मानव सेवा भाव, समर्पित नर्सिंग, लैब स्टाफ, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दिया।

सनी देओल भी करवाते हैं उपचार
सीएचसी की बढ़ती विश्वसनीयता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ब्यास नदी के दूसरे किनारे सरसेई में अकसर ठहरने आने वाले बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने वहां पहुंचते हैं। वह सीएचसी के चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श लेते रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी पतलीकूहल में चिकित्सकों के अलावा संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी स्टाफ है। केंद्र में उपचार के अलावा मरीजों को भर्ती करने और मौके पर 24 घंटे टेस्ट सुविधा भी उपलब्ध है। मरीजों को उपचार के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं है। -डॉ. कर्णजीत, खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें