फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मामले कम होते ही लापरवाह हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नए नियमों के तहत वैक्सीनेशन अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसमें 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है। वैक्सीनेशन केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना के मामले कम होते ही लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते संक्रमण के दोबारा फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीनेशन के लिए हुजूम उमड़ रहा है। इससे संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा रहा। पंजीकरण के लिए लोगों अनावश्यक भीड़ जुटी। लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी नहीं समझा। सभी वैक्सीनेशन के लिए एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े रहे।
वैक्सीन लगवाने के उपरांत आधा घंटा केंद्र पर रुकना जरूरी है। वैक्सीन लगवा चुके लोग भी इस दौरान नियमों का पालन करना भूल गए। लोग समूह बनाकर बातचीत करने में व्यस्त रहे। वैक्सीनेशन केंद्र में तैनात पुलिस कर्मियों को लोगों से नियमों का पालन करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जिले के मनाली, बंजार, सैंज आदि क्षेत्रों में बने वैक्सीनेशन केंद्रों में भी आलम यही रहा।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना लाल ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोग अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। वे नियमों का पालन नहीं कर रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें