फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में चिकित्सक नहीं, पर्ची शुल्क कर दिया दस रुपये : गोविंद

Fri, 06 Jun 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा - पूर्व सरकार गरीबों के मुफ्त करवा रही थी सभी टेस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने गरीबों को स्वास्थ्य का अधिकार देते हुए कई कदम उठाए थे। सरकारी अस्पतालों में पर्ची और सभी टेस्ट मुफ्त किए थे।
वर्तमान सरकार ने एक के बाद एक जनविरोधी निर्णयों से गरीबों और उनकी सुविधाओं को छीनने का काम शुरू कर दिया है। बस किराये में भारी-भरकम वृद्धि के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं को गरीबों की पहुंच से दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने गरीब मरीजों को अस्पताल में जो विभिन्न टेस्ट की फ्री सुविधा मिलती थी, उसका भी शुल्क लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार अपनी आर्थिक स्थिति का रोना रोकर गरीबों को भी प्रताड़ित करने में जुट गई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को फ्री ड्रग पॉलिसी के तहत निशुल्क उपचार और फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विसेज के तहत सुविधा दी है। यह देशवासियों का मौलिक अधिकार है। प्रदेश के कई अस्पतालों में डॉक्टर और दवाइयों के लाले पड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें